फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 वर्षीय महिला को सम्मोहित कर उतरवाए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा बस स्टैंड के पास 65 वर्षीय बुजुर्ग को दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने सम्मोहित कर सोने के गहने उतरवा लिए। मनीमाजरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनीमाजरा निवासी 65 वर्षीय सरोज बाला ने पुलिस को बताया कि वह मनीमाजरा बस स्टैंड के पास मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए गई थी। इस दौरान एक वहां एक महिला आई और सरोज से एटीएम के बारे में पूछने लगी। इसी दौरान एक और महिला वहां पहुंच गई। वह उन दोनों महिलाओं से किराए के लिए पैसों की मदद मांगने लगी। महिला के हुलिए को देखकर पीड़ित को लगा कि शायद वह किसी परेशानी में है। इसके बाद दोनों पैदल पैदल से बस स्टैंड तक छोड़ने चली गईं। इस दौरान वहां एक और व्यक्ति पहुंच गया। कुछ समय बाद दोनों महिलाएं और व्यक्ति वहां से गायब हो गए। जब महिला पूरे होश में आई तो देखा कि दो सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, एक लॉकेट और एक सोने की अंगूठी गायब थी। इसके बाद सरोज ने पुलिस को शिकायत दी।
आरोपी सीसीटीवी में कैद
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें तीनों आरोपी कैद हो गए। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि शहर में इस तरह कि पहले भी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन यह गैंग अभी तक पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें