फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वसूली का आइडिया लाओ, एक लाख इनाम पाओ

Sat, 03 Jan 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एक्साइज टैक्सेशन विभाग ने एक अनूठी योजना शुरू की है। इसमें विभाग के कामकाज में सुधार और टैक्स वसूली बढ़ाने के  लिए मुलाजिमों और अधिकारियों से सुझाव मांगे जाएंगे। बेस्ट आइडिया पर विभाग एक लाख रुपये का नकद ईनाम देगा।
विज्ञापन


पंजाब में इस तरह की योजना शुरू करने वाला यह पहला विभाग है। हालांकि, एक्साइज विभाग के इस आइडिया को पहले चरण में खासा रिस्पॉन्स नहीं मिला। विभाग की उम्मीद से परे सिर्फ आठ सुझाव ही आए, जबकि विभाग में करीब दो हजार मुलाजिम हैं।

चपरासी से लेकर एडिशनल कमिश्नर से आइडिया मांगे

एक्साइज विभाग ने दिसंबर में मोटिवेटिंग द इंप्लाई स्कीम शुरू की है। जिसके तहत चपरासी से लेकर एडिशनल कमिश्नर से आइडिया मांगे गए। उनसे कहा गया कि विभाग के कामकाज में सुधार, टैक्स वसूली में बढ़ोतरी और डीलरों को बेहतर सुविधाओं के संबंध में वे सुझाव दें।

ये सुझाव इनोवेटिव, व्यवहारिक होने चाहिए। टैक्स चोरी रोकने, राजस्व बढ़ाने और डीलरों को बेहतर सुविधाओं पर आधारित होने चाहिए। स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया पर एक लाख रुपये और दूसरे बेस्ट आइडिया पर पचास हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जाना है। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

हर 3 महीने में बेस्ट आइडिया का सलेक्‍शन

हर तिमाही के अंत में बेस्ट आइडिया का चयन किया जाएगा। इसके लिए पांच मेंबरी अवार्ड इवेल्युएशन कमेटी गठित की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी फैसले ऊपरी स्तर पर लिए जाते हैं, लेकिन सीधी फील्ड डीलिंग में रहने वाले निचले स्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों केपास भी काफी आइडिया होते हैं।

योजना का मकसद उन सुझावों को बढ़ावा देकर निर्णय में निचले स्तर की भागीदारी सुनिश्चित करना है। साथ ही उन सुझावों से विभाग के कामकाज को बेहतर बनाना है। विभाग को उम्मीद है कि इससे टैक्स वसूली बढ़ेगी, डीलरों की शिकायतें कम होंगी।

गमाडा ने मांगे थे लोगों से सुझाव
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने अपना लोगो डिजाइन करते समय लोगों को भागीदार बनाया था। गमाडा ने आम लोगों से अपने लोगो के संबंध में सुझाव मांगे थे। शर्त रखी गई थी कि लोगो से विकास नजर आना चाहिए। यह मुकाबला राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। बेस्ट डिजाइन पर पचास हजार रुपये का ईनाम दिया गया था।

विभाग का कामकाज बेहतर बनाने और टैक्स वसूली बढ़ाने को लेकर स्टाफ से सुझाव मांगे गए थे। 31 दिसंबर 2014 तक आठ आइडिया आए हैं।
- श्रीनिवासन, एडिशनल एक्साइज टैक्सेशन कमिश्नर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें