30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। छह अप्रैल को अष्टमी पूजन होगा। नवरात्र के दाैरान पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को पत्र लिखकर नवरात्रि के दौरान चंडीगढ़ में मांस की दुकानों को अस्थाई रूप से बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इससे धार्मिक श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होगा और शहर में सौहार्द बना रहेगा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि बहुत सारे लोग माता मनसा देवी जाते हैं और उसके रास्ते में आने वाले कई इलाकों में खुली मांस की दुकानों से आने वाली दुर्गंध से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।