फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर बोले जनरल जेजे सिंह-मैं तो मामूली चुनाव हारा, आप तो जमीर हार गए 

Wed, 28 Apr 2021 09:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंगलवार को कैप्टन ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लगातार हमलों का जवाब देते हुए कहा था कि यदि सिद्धू उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह आजाद हैं लेकिन उनका हाल भी जनरल जेजे सिंह जैसा होगा, जिनकी जमानत तक जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
जनरल जेजे सिंह ने दिया कैप्टन अमरिंदर की टिप्पणी का जवाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इंटरव्यू पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल जेजे सिंह का नाम लेकर विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को अपने खिलाफ चुनाव लड़ने का अंजाम बताया था। अपना नाम चर्चा में देखकर जनरल जेजे सिंह भी खामोश नहीं रहे और बुधवार को उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान का जवाब देते हुए धड़ाधड़ तीन ट्वीट कर दिए। जनरल (रिटायर्ड) ने कैप्टन से कहा- मैं तो मामूली चुनाव हारा। आप तो जमीर हार चुके हो।

विज्ञापन


नवजोत सिद्धू और कैप्टन के बीच सियासी जंग में कूदे पूर्व आर्मी चीफ ने पहला ट्वीट किया- 'मैं तो एक मामूली सा चुनाव हारा हूं, लेकिन आप जमीर हार चुके हो।' इस ट्वीट के कुछ देर बाद उन्होंने अगला ट्वीट किया- '2017 विधानसभा चुनाव (पटियाला और लंबी) फिक्स मैच थे, यह बात किसी से छिपी नहीं है। समय बदलता रहता है, भूलिए मत, कभी आपने भी पटियाला से जमानत जब्त करवाई है।' 


पूर्व आर्मी चीफ यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने कैप्टन को मंगलवार की टिप्पणी का करारा जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया- 'सारा पंजाब जानता है कि आप बादलों के साथ घी-खिचड़ी हो। 2017 के चुनाव में बादलों ने साजिश के तहत आपकी मदद की, जिसका कर्ज आप बहिबल कलां गोलीकांड में कार्रवाई न करके चुका रहे हो।'
विज्ञापन


मंगलवार को कैप्टन ने एक निजी टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लगातार हमलों का जवाब देते हुए कहा था कि यदि नवजोत सिंह सिद्धू उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह आजाद हैं लेकिन उनका हाल भी जनरल जेजे सिंह जैसा होगा, जिनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। कैप्टन का यह बयान बुधवार को अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद देश के पहले सिख सेना प्रमुख रहे जनरल जेजे सिंह ने उक्त ट्वीट कर कैप्टन को जवाब देने में देरी नहीं की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें