पंजाब की हाट सीट पटियाला शहरी से मुकाबला तीखा होता जा रहा है। अब अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह ने कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पर्सनल अटैक किया है। वीरवार को यहां जारी बयान में जनरल सिंह ने कहा है कि कैप्टन जवाब दें कि उनके पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोगों के साथ क्या संबंध हैं।
जनरल सिंह ने कहा कि यह जाति मामला नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा के साथ जुड़ा मुद्दा है। ऐसे नेता देश के नौजवानों के रोल माडल क्या बनेंगे, जिनका निजी जीवन ही सवालों में घिरा हो। उन्होंने कहा कि पटियाला के लोगों को कैप्टन जैसे ऐशप्रस्त राजनेताओं से सुचेत रहना चाहिए।
जनरल सिंह ने खुलासा किया कि 1947 में भारत-पाक बटवारे के समय रिफ्यूजी लोगों को शरण देने की शेखियां मारने वाले कैप्टन व इनके महाराजा परिवार ने कुछ नहीं किया था। बल्कि उस समय अपना सब कुछ पाकिस्तान में लुटाकर भारत आने वाले लोगों की मदद कामनवेल्थ मुल्कों ने की थी। कैप्टन जवाब दें कि उन्होंने कामनवेल्थ मुल्कों समेत ब्रिटिश राज के पास जो फंड आए, उसको कहां-कहां खर्चा।