कालका। नगर परिषद के वार्ड नंबर-7, 8 और 11 के लोगों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी नेता हरप्रीत सिंह, नवीन कुमार, परवीन कुमार, मंजीत सिंह काहलों एसडीएम कालका से मिलने पहुंचे। वार्ड निवासी रीना, सीमा, निशा, शीतल, ओमवती, माया, रमेश कुमार, सोनू, रमन सहित अन्य ने एसडीएम रुचि सिंह को बताया कि वह 30 सालों से यहां रह रहे हैं। उनके वार्ड में पक्की गलियां नहीं हैं, गलियों में कई जगह स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। हरप्रीत सिंह सहित मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अगर आने वाले 20 दिनों में कोई कार्रवाई नही होती है तो सभी वार्डवासी मजबूर होकर नगर परिषद का घेराव करेंगे। गंदे पानी की निकासी के लिए गहरी नालियां नहीं हैं। पीने के पानी की भी भारी किल्लत है। कुछ लोगो ने राशन कार्ड से नाम कटने की बात भी कही। आप नेता हरप्रीत सिंह ने बताया कि एसडीएम रुचि सिंह ने सभी की शिकायतों को सुनकर मौके पर एक्सईएन और संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने जल्द इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।