सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर में गो सेवा के लिए एक विशेष गोलक रखा गया है। गो सेवा मिशन के राष्ट्रीय प्रमुख स्वामी कृष्णानंद ने मंगलवार को गोलक रखवाया।
श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल के अध्यक्ष राकेश पाल मोदगिल ने भक्तों से दान की अपील की। इस गोलक में आई दान राशि गो सेवा के लिए श्री गोबिंद गो धाम चांदपुर रुड़की जिला नवांशहर (पंजाब) भेजा जाएगा।
पिछले दिनों नगर निगम की कैटल पाउंड से 11 ट्रकों में गायें इसी गोशाला में भेजी गई थीं। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख पुजारी श्रीचंद कौशिक, भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और सुशील कौशल आदि मौजूद थे।