चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ब्राजीलियन मॉडल के फोटो से बने 22 वोटों के मामले में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने सेक्टर-5 थाना गुरुग्राम में शिकायत देकर प्रकरण की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त मॉडल लापता है और उसने 22 अलग-अलग बूथों पर मतदान किया। कटारिया ने सवाल उठाया कि किस दस्तावेज के आधार पर उसकी वोटर आईडी बनी और वह हर बार कैसे अलग पहचान के साथ वोट डालती रही। यह मामला चुनावी तंत्र की पारदर्शिता और लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाता है। कटारिया ने पुलिस से आग्रह किया कि यह जांच की जाए कि किन लोगों की मिलीभगत से ये वोट बने और विदेशी नागरिक का ठिकाना क्या है। ब्यूरो