चंडीगढ़। बेशक चंडीगढ़ में घरेलू गैस की सप्लाई दुरुस्त हो गई हो पर अब तक गैस एजेंसियों से लाइनें खत्म नहीं हो रही हैं। ज्यादातर गैस कंपनियों की बात करें तो घरेलू गैस की सप्लाई सुचारू है। घरों में सिलिंडर की सप्लाई आसानी से हो रही है।
गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के अनुसार सिलिंडर की व्यवस्था एकदम दुरुस्त है। वहीं, कॉमर्शियल गैस की किल्लत अब तक जारी है। कुछ गैस एजेंसियों ने बताया कि हाल के दिनों में बायोमेट्रिक और ई-केवाईसी अनिवार्य होने की वजह से भी लोग बड़ी संख्या में एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि मांग अचानक बढ़ने और स्टॉक सीमित होने से भी वेटिंग पीरियड बढ़ रहा है।