फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी के गोदाम से गैस रिसाव, कई बच्चे बेहोश, लोगों में मचा हड़कंप

Thu, 26 Oct 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गैस रिसाव से कई बच्चे बेहोश
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मक्खन माजरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक गैस रिसाव होने लगा और बच्चों का दम घुटने लगा, वे बेहोश होने लगे। गैस कबाड़ी के गोदाम से लीक हो रही थी। वहीं गैस से रिसाव से 12 साल की आरती, अनमोल सिंह (13) इकबालप्रति सिंह (8) नवदीप सिंह (7) और रमनप्रति कौर (6) बेहोश हो गईं थीं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलदेव कुमार का कहना कि गोदाम मालिक सतबीर डोगरी के खिलाफ लापरवाही बरतने और लोगों को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। गैस लीकेज की खबर मिलते ही लोग दहशत में आ अए। जगह का पता चलते ही गांव के पंच जसवीर सिंह, मनजिंदर सिंह, बलवंत सिंह, कुलवंत सिंह गुरप्रीत सिंह ने फायर विभाग को फोन किया। लोगों का कहना कि गैस रिसाव के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक पूरे गांव में फैल गई।

लोगों ने बताया कि डेढ़ घंटे बाद पता चला कि लीकेज एक गोदाम से हो रही है। सूचना मिलते ही मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार, इंडस्ट्रियल फेज-1 से फायर विभाग की गाड़ी मक्खन माजारा स्थित कबाड़ी के गोदाम पर पहुंची। जिसके बाद फायर मैन संदीप और सचिन ने मास्क पहन कर गोदाम के अंदर गए। यहां पर दो पुराने सिलेंडरों गैस लीक हो रही थी।
विज्ञापन


फायर मैन ने सिलेंडर बताया कि सिलेंडर को उन्होंने उठाकर सीवरेज के पानी में डाला तब जाकर उसमें से  गैस लीकेज होनी बंद हुई। वहीं मौली जागरां थाना प्रभारी ने बलदेव कुमार और फायर विभाग के कर्मचारियों का कहना कि गोदाम में पड़े गैस सिलेंडर प्रोपेन गैस के थे। वहीं मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार का कहना कि सतबीर डोगरी ने बताया कि वह 6 माह पहले 3बीआरडी से लेकर आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें