फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गैस एजेंसियों का पानी बंद, फिर भी भेजा जा रहा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में जन सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-25 के इंडियन ऑयल रिजर्व के पास गैस एजेंसियों के औचक निरीक्षण के दौरान मेयर सौरभ जोशी को चौंकाने वाली खामियां मिलीं। जांच में खुलासा हुआ कि एजेंसियों में पिछले 8 से 9 महीनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, बावजूद इसके लगातार बिल जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर ने तुरंत अधिकारियों को पानी की सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी के बिलों में संभावित गड़बड़ी की जांच और पूरे क्षेत्र का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के आदेश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि गैस एजेंसियां अत्यधिक संवेदनशील स्थान पर होती हैं, जहां आग लगने की स्थिति में तत्काल पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी होती है। ऐसे में महीनों से पानी की सप्लाई ठप होना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। हाल ही में शहर में आग की घटनाओं सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट और इंडस्ट्रियल एरिया में आग ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है।
बिल का भुगतान कर रहे लेकिन पानी नहीं आ रहा
निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालकों ने बताया कि वे नियमित रूप से पानी के बिलों का भुगतान कर रहे हैं लेकिन सप्लाई नहीं मिल रही। एक ओर फायर विभाग पानी स्टॉक रखने के निर्देश दे रहा है, वहीं जल आपूर्ति विभाग आवश्यक पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागों के बीच तालमेल की कमी से सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसकेे साथ कहा है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें