फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल: लेजर वैली में 'बंदा बण जा दिलां देया जानिया...'

Sat, 18 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गैरी संधू के गानों पर झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोज फेस्ट की पहली संगीतमयी शाम में मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू ने अपनी धमाकेदार परफार्मेंस दी। गैरी संधू ने जैसे ही बंदा बण जा दिलां देया जानिया... ट्रैक गाया तो दर्शकों से खचाखच भरा लेजर वैली का ग्राउंड तालियों से गूंज उठा। इसके बाद संधू ने एक के बाद एक कई गाने गाए।
विज्ञापन


इससे पहले दर्शकों ने अपने फोन की टॉर्च जलाकर गैरी संधू का स्वागत किया। संधू ने भी पूरे देसी अंदाज में अपनी परफार्मेंस दी। लाइव परफार्मेंस में चाय की चुस्कियां लेते हुए उन्होंने रंग जमाया।

शुरुआत से लेकर आखिर तक उनकी चाय और बुलंद आवाज गूंजती रही। कप खाली होने पर स्टेज पर रखी अपनी कैटल से वह चाय डालते रहे। मौत मारदी नी बंदे नूं तां इगो मार दी, जा नी जा, रामदेव दिया विकी जान दातणा और साहां तो प्यारेया जैसे कई गीत गैरी ने सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पंजाबी सिंगर सुखशिंद्र शिंदा की परफार्मेंस

गैरी संधू के गानों पर झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
गैरी संधू ने देसी अंदाज में परफार्मेंस के दौरान कई बार दर्शकों पर चुटकी ली। जिस कारण बीच-बीच में खूब ठहाके भी लगते रहे। कार्यक्रम के दौरान बहुत से दर्शक संधू की वीडियो बनाने में जुटे रहे। 

परफार्मेंस के दौरान गैरी ने अपने करियर के उतार चढ़ाव भी दर्शकों से सांझा किए। संधू ने बताया कि वह भी 7 साल पहले पीछे कुर्सी पर बैठकर दूसरों को सुना करते थे। बाबे की मेहर होने पर आज आपके सामने हूं।

रोज फेस्ट की दूसरी शाम यानी शनिवार को पंजाबी सिंगर सुखशिंद्र शिंदा की परफार्मेंस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें