फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-5 में कूड़े की आग: मेयर सख्त, ठेकेदार को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 शाहीमाजरा में कूड़े के ढेर में आग लगने के बाद नगर निगम ने सफाई व्यवस्था पर सख्ती शुरू की है। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सफाई ठेकेदार को कूड़े की समय पर उठान सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। मेयर ने अधिकारियों और ठेकेदार को क्षेत्र में सफाई पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कूड़ा खुले में अधिक समय तक जमा न होने देने पर जोर दिया गया है। निगम अब फेज-5 समेत उन सभी स्थानों पर नजर रखेगा जहां बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होता है। मेयर ने चेतावनी दी कि दोबारा आग लगने पर ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। कूड़े में आग से प्रदूषण बढ़ता है और रिहायशी इलाकों में लोगों को परेशानी होती है। निगम ने नियमित उठान और खुले में कचरा जमा न होने देने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें