फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गैंगस्टरों का सोशल मीडिया पर नेटवर्क ऑन, साइबर पुलिस हो रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी में पुलिस का साइबर सेल चाहे सोशल मीडिया के जरिये अपराध को रोकने के कितने भी दावे करे, पर पंजाब के गैंगस्टरों का सोशल नेटवर्क फुल ऑन है। वहीं साइबर पुलिस गैंगस्टरों के इस नेटवर्क को क्रेक नहीं कर पा रही। नतीजा यह है कि इसी सोशल मीडिया के माध्यम से नामी गैंगस्टर न सिर्फ शहर के नामी बिल्डर, नामी उद्यमी और कारोबारियों से रंगदारी मांग रहे हैं बल्कि इन्हें अपना निशाना बनाकर जानने मारने की धमकियां भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर सैकड़ों अकाउंट लॉरेंस बिश्नाेई और बंबीहा गैंग सहित अलग-अलग नामी गैंगस्टरों के नाम से चल रहे हैं। पंजाब सहित मोहाली में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए इंटरनेट के माध्यम से गैंगस्टर न सिर्फ अपना दबदबा बनाने लगे हैं बल्कि एक दूसरे को धमकी भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हत्या की जिम्मेदारी लेना तो अब इन गैंगस्टरों के लिए आम हो चुका है। अभी तक साइबर क्राइम पुलिस न तो इन गैंगस्टरों के अकाउंट बंद करवा सकी है और न ही इन्हें ऑपरेट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देखा जाए तो इंटरनेट मीडिया पर बंबीहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सोशल मीडिया अकाउंट पहले से कई गुणा बढ़ गए हैं।



सात अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर-71 में चार बदमाशों ने अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। सरेआम हुई इस वारदात के बाद बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया के माध्यम से वारदात की जिम्मेदारी ली थी। मिड्डूखेडा लॉरेंस गैंग का नजदीकी था। लॉरेंस गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर बंबीहा गैंग को धमकी देते हुए लिखा था-‘भाई की मौत का जो भी जिम्मेदार है, वह अपनी मौत की तैयारी कर ले, इसका रिजल्ट थोड़े दिनों में मिल जाएगा।’
विज्ञापन



खुफिया एजेंसियां सतर्क
लॉरेेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग के कई गुर्गे मोहाली, चंडीगढ़ और जीरकपुर एरिया में सक्रिय हैं। लॉरेंस और बंबीहा गैंग की कॉलेज के समय से ही रंजिश है। मोहाली पुलिस ने अपनी सारी ताकत इस पर नकेल कसने के लिए झोंक दी है। मोहाली की खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं, कुछ हद तक पुलिस को सफलता भी मिल रही है।




सक्रिय गैंगस्टरों ने धमकियां देकर ली जिम्मेदारी



14 अप्रैल, 2018 गायक परमीश वर्मा पर चलाई गोली, दिलप्रीत ढाहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

10-11 अक्टूबर 2020 को सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या, बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली

18 फरवरी 2021 में फरीदकोट में कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

7 अगस्त 2021 को मोहाली में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मिड्डूखेडा की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

11 मार्च, 2021 को बलबीर सिद्धू के करीबी हरप्रीत से 40 लाख की रंगदारी, लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

2 जून 2018 पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल से मांगी रंगदारी, दिलप्रीत ढाहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

28 सितंबर, 2019 को बुड़ैल में सोनू शाह की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

18 मार्च, 2020 को सुरजीत बाउंसर की हत्या, दविंदर बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी



कोट्स
इंटरनेट मीडिया पर साइबर सेल अलग से काम कर रहा है। मोहाली में साइबर क्राइम सेंट्रल ऑफिस में भी इस पर काम हो रहा है। हम कार्रवाई भी कर रहे हैं। -हरसिमरत सिंह, डीएसपी, साइबर क्राइम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें