फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में छिपा हो सकता है गैंगस्टर विक्की गौंडर, गुरदासपुर में लगे ईनामी पोस्टर

Thu, 11 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
हिमाचल में छिपा हो सकता है गैंगस्टर गौंडर
विज्ञापन
नाभा जेल से फरार गैंगस्टर विक्की गौंडर को ढूंढने में पंजाब पुलिस ही नहीं एसटीएफ भी नाकाम रही है। जबकि जेल से फरार होने के बाद तीन गैंगस्टरों की हत्या में गौंडर का नाम आ चुका है। वहीं ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गौंडर ने हिमाचल प्रदेश में किसी जगह पर पनाह ली हुई है। वहीं से वह नाभा जेल में बंद अपने अन्य साथी गैंगस्टरों के संपर्क में है। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर गौंडर यूपी के दो कुख्यात गैंगस्टर भाइयों के संपर्क में है। वह नाभा जेल से फरार होने के बाद सबसे पहले हरियाणा राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में ही गैंगस्टर भाइयों के पास पहुंचा था। 
विज्ञापन


गौंडर का एंटी ग्रुप भी कर रहा फेसबुक अपडेट
विक्की गौंडर के एंटी ग्रुप व पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर दविंदर बंबीहा का जो फेसबुक पर पेज बना था, उसे भी लगातार अपडेट किया जा रहा है। इस पर जेल के फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। उक्त फेसबुक पेज पर जेल में बंद अपने अन्य साथियों की तस्वीरों को अपलोड कर रहे हैं।

तीन हत्याओं में आया गौंडर का नाम
2 अप्रैल : गुरदासपुर में गैंगस्टर सुखजिंदर सिंह उर्फ लाला की हत्या। 
20 अप्रैल : गुरदासपुर के गांव कोठे घराला में बीच बाजार दो गुटों में हुई फायरिंग में  गैंगस्टर हरप्रीत सूबेदार, सुखचैन सिंह और हैप्पी मारे गए।
8 मई : पंचकूला के सकेतड़ी में बाउंसर मीत की हत्या। 
Trending Videos
विज्ञापन

'जो भी करते हैं अपनी दुश्मनी के कारण करते हैं'

Vicky Gounder Sarawan Bodla - फोटो : File Photo
पुलिस ने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विक्की गौंडर और उसके चार साथियों के पोस्टर शरह में कई स्थानों पर लगाए हैं। पोस्टरों पर डीएसपी सिटी और एसएसपी का का मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के अलावा इनाम भी दिया जाएगा।

शहर में लगे गैंगस्टरों के पोस्टरों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। विक्की गौंडर और उसके साथियों ने गत माह औजला बाईपास के पास अंधाधुंध फायरिंग करके हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार और उसके दो साथियों को मौत के घाट उतार दिया था। हमले दामन, प्रिंस घायल हो गए थे। पुलिस ने अब शहर के विभिन्न स्थानों पर गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए इनके पोस्टर चिपकाए गए है। एसएसपी भुपिन्द्रजीत सिंह विर्क का कहना है कि गैंगस्टरों की सूचना देने वालों को इनाम देने के साथ नाम गुप्त रखा जाएगा।

जो भी करते हैं अपनी दुश्मनी के कारण करते हैं
गौंडर ने रविवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसका बनूड़ बैंक वैन लूट और मुक्तसर के गांव सरावा बोदला में हुई बैंक डकैती मामले में हाथ नहीं है। विक्की गौंडर सरावा बोदला नामक फेसबुक पेज पर गौंडर ने यह पोस्ट अपलोड की है। गौंडर ने लिखा कि पुलिस जान बूझकर उसका इन वारदात में नाम जोड़ रही है और उसके खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। हम जो भी करते हैं अपनी दुश्मनी के कारण करते हैं और जो काम हम करेंगे उसका पता खुद ही लग जाएगा। गौंडर की इस पोस्ट पर सैकड़ों नौजवानों ने कमेंट और लाइक किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें