फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गैंगस्टर विक्की गौंडर गैंग का सरगना नवीन सैनी चिंटू गिरफ्तार, नौ माह से पुलिस को छका रहा था

Wed, 15 May 2024 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चिंटू पिछले 9 महीने से पंजाब पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा था। चिंटू के पास से पुलिस ने पांच पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कमिश्नरेट की स्पेशल सेल ने नौ महीने से पुलिस को चकमा दे रहे विक्की गौंडर गैंग के सरगना नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने पांच पिस्तौल, चार मैगजीन और कई कारतूस बरामद किए हैं। सूत्रों की मानें तो जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई के तहत चिंटू को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू नौ माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर शहर से गिरफ्तार किया। अब पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह हथियार कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे। 

जानकारी के मुताबिक नवीन सैनी उर्फ चिंटू विक्की गौंडर गैंग की अहम कड़ी है। वह गैंग के लिए हथियार तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी का सारा नेटवर्क हैंडल करता था। साथ ही अभी तक की जांच में पता चला है कि चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें