फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सुक्खा काहलवां की हत्या में शामिल गैंगस्टर तीर्थ ढिल्लवां की मौत, ब्रेन हेमरेज से गई जान

Thu, 19 Jan 2023 08:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

हैरानी की बात यह है कि आरोपी तीर्थ इसलिए पुलिस गिरफ्त से बचता रहा कि पुलिस के पास उसकी फोटो नहीं थी। इसके अलावा लक्खा सिधाना पर हुए हमले में भी तीर्थ शामिल था और विक्की गौंडर व प्रेमा लहोरिया के साथ मिल गैंगस्टर सुक्खा काहलवां हत्याकांड में भी तीर्थ शामिल रहा।
विज्ञापन
गैंगस्टर तीर्थ ढिल्लवां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या करने में रहे गैंगस्टर तीर्थ ढिल्लवां की बुधवार की देर रात को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीर्थ ढिल्लवां ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद शहर के बड़े अस्पताल में दाखिल था। मगर डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। तीर्थ ढिल्लवां जहां सुक्खा काहलवां हत्याकांड में शामिल था। वहीं जसविंदर सिंह रोकी हत्याकांड में भी शामिल था। गैंगस्टर विक्की गौंडर और जयपाल भुल्लर के नजदीकी साथियों में गिने जाने वाले गैंगस्टर तीर्थ ढिल्लवां कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। कुछ दिन पहले उसे ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उसे फरीदकोट के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इसके बाद उसे लुधियाना के निजी अस्पताल लाया गया। यहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गैंगस्टर विक्की गौंडर और जयपाल भुल्लर के नजदीकी साथियों में शामिल तीर्थ ढिल्लवां को पंजाब पुलिस ने 3 मार्च 2018 को गिरफ्तार किया था। तीर्थ सिंह से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस भी बरामद हुए थे, पकड़ा गया तीर्थ सिंह पिछले छह सालों से वारदातें कर रहा था। वह पंजाब के ए केटेगरी का गैंगस्टर था। 

कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी रहा तीर्थ सिंह ढिल्लवां 2010 में क्राइम की दुनिया में आया था। उसने सबसे पहली हत्या अपने ही जीजा की थी। जीजा  बहन को तंग करता था। इस मामले में तीर्थ गिरफ्तार हो गया था लेकिन एक अन्य गैंगस्टर के साथ मिल तीर्थ जेल से फरार हो गया था। तभी से पुलिस ने तीर्थ को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद गैंगस्टर तीर्थ अपराध की दुनिया में इतना आगे निकल गया कि गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का सबसे करीबी बन गया। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि आरोपी तीर्थ इसलिए पुलिस गिरफ्त से बचता रहा कि पुलिस के पास उसकी फोटो नहीं थी। इस कारण वह बचता रहा। इसके अलावा लक्खा सिधाना पर हुए हमले में भी तीर्थ शामिल था और विक्की गौंडर व प्रेमा लहोरिया के साथ मिल गैंगस्टर सुक्खा काहलवा हत्याकांड में भी तीर्थ शामिल रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें