उसने सबसे पहले आरोपियों को जमानत पर बाहर भिजवाने का इंतजाम करवाया। आरोपियों को बाहर जाकर गिरफ्तार आरोपी राजन से मिलने की बात की। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिये आरोपियों की गैंगस्टर राजा से लगातार बात होती थी। होशियारपुर में एनआरआई के घर लूटपाट करने के लिए भी आरोपियों को राजा ने ही कहा था।
गैंगस्टर राजा शहर के किन अमीरों को कब और कैसे लूटना है यह भी प्लानिंग वहीं करता था। आरोपियों के कब्जे से जो नंबर प्लेट बरामद हुई है उसके नंबर भी राजा ने ही तय किए थे। एडीसीपी ने बताया अभी तक की जांच में पता चला है कि गैंगस्टर राजीव राजा के साथियों ने यूपी और अन्य राज्यों से 11 पिस्तौल और देसी कट्टे खरीद करे है। अभी एक पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाकी के हथियारों का पता लगा रही है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही होती थी गैंगस्टर की पेशी
गैंगस्टर राजीव राजा की खूंखार अपराधियों में गिनती होती है। उसके खिलाफ पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों में भी हत्या, लूटपाट और अपहरण के करीब 33 मामले दर्ज है। इतने हार्डकोर क्रिमिनल अपराधी को जेल से पेशी पर ले जाने के लिए हर मुलाजिम घबराता था। इस पर गैंगस्टर राजीव राजा की ज्यादातर पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही होती थी।
गैंगस्टर राजीव राजा ने अपने यूपी और मध्यप्रदेश के साथियों से भी फोन पर संपर्क किया था कि वह उसके खिलाफ कोई झूठा मामला दर्ज करवाए। ताकि पुलिस उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बजाए गाड़ी के जरिये अदालत में पेश करवाए। राजीव राजा ने इस बात की भी प्लानिंग कर रखी थी कि पुलिस उसे मध्यप्रदेश या फिर यूपी पेशी के लिए ले जाएगी तब उसके साथी उसे छुड़वा लेंगे।
एप के जरिए लेते थे विदेश का नंबर
एडीसीपी गुरप्रीत सिकंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो डोंगल भी बरामद की है। उसी डोंगल के जरिए आरोपी एप डाउनलोड करते थे। उस एप से वह किसी भी विदेशी नंबर का इस्तेमाल कर लेते थे। वह बुकी को उसी नंबर से फोन कर रंगदारी के लिए धमकाते थे। ताकि अगर कोई शिकायत लेकर भी जाए तो पुलिस को वह नंबर विदेशी ही पता लगे। आरोपी उसी एप के जरिए विदेश का नंबर लेकर बुकी के पास जाकर राजीव राजा की बात भी करवाते थे।
रंगदारी ने देने वाले बुकियों से होगी पूछताछ
गैंगस्टर राजीव राजा के साथी उन बुकियों के पास ही रंगदारी के लिए जाते थे जिनके बारे में वह बताता था। पुलिस ने उन बुकियों की लिस्ट भी जारी की है। इनमें चौड़ा बाजार के गाबा, नूरवाला रोड निवासी गोरी, लक्की गुज्जर, राहुल, पारस, सलेम टाबरी निवासी बंटी, शिवपुरी निवासी हैप्पी, बुक्स मार्केट निवासी मनीष, दरेसी निवासी गोरू, सुभानी बिल्डिंग निवासी पम्मा, ताजगंज निवासी नन्नू, हरबंसपुरा निवासी विक्की, शिवपुरी गली नंबर नौ निवासी हैप्पी, न्यू आजाद नगर निवासी हांडा व संतौख नगर निवासी मनीष के नाम हैं। पुलिस का कहना है कि इन बुकियों से भी पूछताछ की जाएगी।