फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर दीपू के तीन साथी पिस्टल समेत दबोचे, रंजिश का बदला लेने की फिराक में थे, तीनों चार दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर दीपू बनूड़ के तीन साथियों को सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के पिछली तरफ से गिरफ्तार किया है। बोलेनो कार सवार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल (यूएसए), दो कट्टे व छह कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहाली के सेक्टर-66 निवासी सुमित (25), मोहाली के गांव धुराली निवासी सरबजीत सिंह (25) और मनिन्द्र सिंह उर्फ मैनी (27) के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने सोमवार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीनों का चार-चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। क्राइम ब्रांच की टीम अब रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के अनुसार रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि रंजिश का बदला लेने के लिए तीन युवक बोलेनो कार में हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर डीएसपी क्राइम ब्रांच राजीव अंबास्ता की अगुवाई में टीम बनाई गई। इसके बाद इंस्पेक्टर सतविन्द्र सिंह ने टीम के साथ मिलकर सेक्टर-26 की पुलिस लाइन के पिछली तरफ बापूधाम कॉलोनी से संत कबीर मोड़ पर नाका लगाया। इस दौरान टीम ने बोलेनो कार नंबर (सीएच-121टी-1552) को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने रुकने के बजाय फरार होने की कोशिश की। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने उक्त तीनों आरोपियों को कार समेत धर दबोचा। तलाशी के दौरान सुमित के पास से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए। वहीं सरबजीत व मनिन्द्र सिंह के पास से एक-एक कट्टा व एक-एक कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी गैंगस्टर दीपू बनूड़ गैंग के सक्रिय सदस्य है। टीम की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मनिन्द्र सिंह उर्फ मैनी के खिलाफ पंजाब और चंडीगढ़ में विभिन्न् धाराओं में कुल पांच मामले दर्ज है। वहीं सुमित के खिलाफ पंजाब में लूट, आर्म्स एक्ट समेत दंगे का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें