डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज पीयू ने पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वालीबॉल (मेन) टूर्नामेंट को जीत लिया।
पीयू में सोमवार को इंटर कॉलेज वालीबॉल(मेन) और बास्केटबॉल (वुमन)टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए।
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वालीबॉल (मेन) केफाइनल मुकाबले में डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज पीयू ने बाबे के कॉलेज ऑफ एजुकेशन (फरोजुपर) को 3-0( 25-7,25-16,25-20) से हराकर टीम चैंपियनशिप जीती।
वहीं दशमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बादल मुक्तसर ने पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बास्केटबॉल (वुमन) टूर्नामेंट में टीम चैंपियन बना।
फाइनल में दशमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बादल मुकतसर ने देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन, चंडीगढ़ की टीम को 20-13 से हरा दिया।
विजेता टीम से भहिंदरजीत कौर ने 9, मनप्रीत कोर ने 4, प्रवीन कौर 3 अंक जुटाए। वहीं हारने वाली टीम से मीनाक्षी ने 8 अंक और रूप कंवल ने 3 अंक बटोरे।