चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को ‘गल्ल पंजाब दी’ ओरिएंटेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को पंजाब की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। इस पहल के तहत पूरे पंजाब में एक अकादमिक चैलेंज शुरू किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करेंगे।
कुलपति प्रो. रेनू विग ने कहा कि युवाओं को राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और पढ़ाई के साथ समाज की समस्याओं को समझना जरूरी है। सामाजिक नेता करनैल सिंह ने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता पहचानने और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
अजयपाल सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब पहले भी कई चुनौतियों से उबर चुका है। डीन प्रो. रवि इंदर सिंह ने स्टार्टअप और उद्यमिता को युवाओं के लिए नए अवसर बताया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रोहित कुमार शर्मा ने पहल की रूपरेखा साझा की।