फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा गैजेट, हाथ पर बांधों और इंटरनेट चलाओ

Fri, 13 Dec 2013 06:04 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नए साल में आपके लिए नए-नए गैजेट्स आने वाले हैं। ऐसे गैजेट्स जो आपकी कलाई पर सजेंगे और इंटरनेट सर्च करेंगे आपकी एक आवाज पर। इनमें होंगे टू-इन-वन...टैबलेट्स और फैबलेट्स।
विज्ञापन


यह गैजेट्स के लिए इंटेल इनसाइड ने तैयार कर ली है सुपरफास्ट स्पीड। सिर्फ इतना ही नहीं इंटरनेट और गैजेट्स से अछूते ग्रामीण भी इंटरनेट पर सर्फिंग करते नजर आएंगे।

इसके लिए इंटेल इनसाइड ने पूरी योजना तैयार कर ली है। नए साल में लैपटाप, टू-इन-वंस, टेबलेट्स, और पोर्टेबल ऑल-इन-वंस के साथ ही इंटेल की योजना टू-इन-वन स्पेस में बढ़ना है। टच, टाइप के साथ स्पीकिंग फीचर्स ज्यादा लाए जाएंगे। ऐसे उपकरण आएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरिएट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इंटेल दक्षिण एशिया के डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड मार्केट डेवलपमेंट संदीप अरोड़ा ने बताया इंटरनेट और गैजेट्स का प्रयोग अभी कम है।

आने वाले समय में इसमें वृद्धि होगी। इंटेल ने पंजाब में 4800 टीचरों, सात सौ एजूकेटरों को ट्रेंड करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही वोकेशनल ट्रेनिंग होगी।

इसमें स्कूलों और कालेजों के बच्चों को टेक्निकल जानकारी दी जाएगी। बच्चों को ध्यान में रखते हुए पेंटियम ए1018 प्रो लॉन्च किया गया है।

पर्सनल कप्यूटिंग उपकरण होंगे सुगम
इंटेल इंडिया ने ओईएम, रिटेलर्स, ई-टेलर्स, और विभिन्न कंटेंट प्रोवाईडर्स के साथ टाईअप से इंटेल प्रोसेसर्स पॉवर्ड उपकरणों पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स और स्कीम्स की घोषणा की है।
विज्ञापन


इंटेल गूगल के ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल में प्रेफर्ड पार्टनर है, जो 11 से 13 दिसंबर 2013 तक आयोजित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें