फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद जानिए साक्षी का प्लान, खुद लाएंगी मेडल, बच्चों के लिए नर्सरी बनाएंगी

Tue, 01 Nov 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
साक्षी
विज्ञापन
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने उनके निवास पर पहुंचीं। वह अपने कोच के साथ खेल मंत्री से मिलीं। उन्होंने कहा कि वे कभी भी पहलवानी नहीं छोड़ेंगी बल्कि देश का नाम ऊंचा करने के लिए और पहलवान तैयार करने के लिए नर्सरी बनाएंगी। 
विज्ञापन


इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार करेंगी। वे शादी के बाद भी पहलवानी जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि अंबाला में वह दीपावली की बधाई देने आई है। विज ने कहा कि साक्षी मलिक जहां प्रदेश की ब्रांड अंबेसेडर हैं वहीं आने वाले समय में वे गांव हर शहरों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ने का अभियान शुरू करेगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पहलवान सत्यव्रत कादयान से हुई है साक्षी की सगाई

साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी - फोटो : File Photo
बता दें कि साक्षी ने रोहतक में अपने ही घर में बेहद सादे समारोह में रीति रिवाज से सगाई की। दोनों कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं।  सत्यव्रत साक्षी से एक साल छोटे है। वे कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिला चुके हैं। इसके अलावा कुछ माह पहले हुए एक करोड़ के दंगल में भी वह तीसरे स्थान पर रहे थे।    

साक्षी मलिक के अनुसार सत्यव्रत बहुत अच्छे पहलवान हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। साक्षी ने स्पष्ट कहा कि सत्यव्रत काफी सहयोगी हैं, जो कदम-कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हैं। शादी के बाद खेल के संबंध में साक्षी ने कहा कि खेल को लेकर दोनों गंभीर हैं। खेल दोनों के जीवन का अहम हिस्सा है। शादी के बाद भी दोनों मिलकर खेल में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें