फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर आतंकी हमलाः एक साथ जली दो चिताएं, पिता ने दी मखाग्नि, रो पड़े हजारों लोग

Tue, 20 Nov 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में मौजूद लोग
विज्ञापन
अमृतसर में हुए आतंकी हमले में मारे गए दो मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान नम आंखों से हजारों लोगों ने उन्हें आखिरी विदाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बता दें कि रविवार को अमृतसर के राजासांसी के गांव अदलीवाल स्थित निरंकारी भवन में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी और 19 लोग घायल थे। इन्हीं में से मृतक संदीप और कुलदीप का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


नौजवानों को अंतिम विदाई देने हजारों लोग पहुंचे। संदीप सिंह की मां सिमरणजीत कौर और उसके रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। संदीप की चिता को उसके पिता ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के विधायक सुख सरकारिया और कांग्रेस के कई नेता उपस्थित थे।

 
विज्ञापन

अंतमि संस्कार
सुख सरकारिया ने संदीप की मां को ढांढस बंधाया और पंजाब सरकार द्वारा दी जाने वाली पांच लाख रुपये की राशि शीघ्र ही जारी करने का विश्वास जताया। राजासांसी के गांव बग्गा कलां निवासी कुलदीप सिंह के अंतिम संस्कार में भी गांव के शमशान घाट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

कुलदीप के परिजनों का विलाप देख कर सभी की आंखें नम थी। परिवार को सदस्य रो रो कर बता रहे थे कि सत्संग सुनने के लिए कुलदीप हर सप्ताह अदलीवाल के निरंकारी भवन में जाता था। रविवार सुबह भी वह नाश्ता कर सत्संग करने गया और अपने परिजनों को जल्द ही लौटकर आने को कह गया था, लेकिन कुलदीप नहीं लौटा बल्कि उसका शव घर आया। वहीं मीराकोट निवासी सुखदेव सिंह का संस्कार बुधवार को होगा। सुखदेव सिंह के कुछ परिजन बाहर रहते हैं। उन्हें सुखदेव की मौत की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही संस्कार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें