फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः कोरोना से मृत महिला का अंतिम संस्कार, सेहत विभाग ने नहीं लिए दोनों बेटों के सैंपल

Wed, 01 Apr 2020 09:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
शहर में मुस्तैद दिखी पुलिस।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मृतका पूजा का अंतिम संस्कार सोमवार रात करीब 1.30 बजे गोशाला रोड स्थित शमशान घाट पर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और सेहत विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के समय मृतका के दोनों बेटों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं दी गई। सेहत विभाग ने मृतका के दोनों बेटों को सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर लिया है। वहीं मंगलवार शाम चार बजे तक दोनों को सैंपल तक नहीं लिया गया था। सेहत विभाग मुलाजिम खौफ के चलते उनके पास जाने से भी कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


गौर हो कि अमरपुरा निवासी पूजा (42) की सोमवार दोपहर पटियाला के राजिंदरा कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद खुलासा हुआ कि वह कोरोना पॉजिटिव थी। उसके दो बेटे और एक बेटी उसके साथ थे, जबकि पति की लगभग दस साल पहले मौत हो चुकी है। सोमवार रात को उसके दोनों बेटे शव को एंबुलेंस में लेकर लुधियाना पहुंचे और देर रात को अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार शाम से सेहत विभाग अधिकारी मृतका के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गए हैं। मंगलवार शाम तक सेहत विभाग ने लगभग 33 लोगों को क्वारंटीन किया है। 

सेहत विभाग ने दिखाई लापरवाही 
मृतका के बहनोई सुखविंदर सिंह ने बताया कि 23 मार्च को पूजा उनके ढाबा स्थित घर में आई थी। उसे कुछ सामान की जरूरत थी, लगभग आधा घंटा रुकने के बाद वह वहां से चली गई। 24 मार्च को खांसी और जुकाम ज्यादा होने के कारण सिविल अस्पताल गई। इसके बाद वह लगातार वहां से दवाई ले रही थी। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने अधिकारियों को बताया भी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 29 मार्च को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे सीएमसी अस्पताल ले जाया गया। फिर सिविल अस्पताल और ईएसआई अस्पताल भी ले जाया गया। आखिरकार देर रात को उसे पटियाला के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें