फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता जगदेव तलवंडी पंचतत्व में विलीन

Sat, 20 Sep 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद और एसजीपीसी के पूर्व प्रधान जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इनका शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। सुबह 11.10 बजे हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट में उन्होंने अंतिम सांस ली। जत्थेदार तलवंडी बीमारी के चलते गत 21 अगस्त से यहां उपचाराधीन थे।
विज्ञापन


उनके बेटे एवं पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी और एसजीपीसी के सदस्य जत्थेदार जगजीत सिंह तलवंडी ने बताया कि जगदेव सिंह का अंतिम संस्कार उनके पुश्तैनी गांव तलवंडी राय में किया गया। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

वर्ष 1929 को चक नंबर 52 लायलपुर (अब पाकिस्तान) में जन्मे जगदेव सिंह अकाली दल के लौहपुरुष माने जाते थे। उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल और जत्थेदार गुरचरण सिंह टौहड़ा जैसे दिग्गज नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उनकी दूरदृष्टि के कारण ही उन्हें अकाली दल की राजनीति का लौहपुरुष कहा जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह रहा जगदेव तलवंडी का राजनीतिक सफर

1967 में पंजाब में पहली बार बनने वाली गैर कांग्रेसी सरकार में राज्यमंत्री
1975 में इमरजेंसी के समय 19 महीने जेल में रहे
1977 में लुधियाना से लोकसभा सांसद चुने गए और शिअद के प्रधान भी बने
2000 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया

सीएम ने जताया शोक
जत्थेदार जगदेव के निधन पर पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, शिअद के प्रधान और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सूचना और लोक संपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, कांग्रेस सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य प्रमुख शख्सियतों ने शोक जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें