फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतबीड़ जू, यानी पिकनिक का पूरा इंतजाम

Thu, 24 Oct 2013 04:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छतबीड़ जू देश के प्रमुख चिड़ियाघरों में से एक है। चंडीगढ़ से 15 किलोमीटर फासले पर स्थित इस जू को देखने रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़-पटियाला रोड पर बना जानवरों का यह घरौंदा करीब दो सौ एकड़ में फैला है। 1977 में बने इस जू का नाम पंजाब के पूर्व राज्यपाल महिंदर चौधरी के नाम पर रखा गया था।

चारों तरफ से हरे-भरे पेड़ों से घिरे इस जू में करीब 950 किस्मों के पशु-पक्षी हैं। इनमें हिमालयन भालू, हाथी, बंगाल टाइगर, घड़ियाल, मगरमच्छ, शेर, चीता, जेब्रा, हिरन व चितकारा आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी से मस्त जानवरों को देखा जा सकता है। लॉयन सफारी और हिरन सफारी यहां आकर्षण का केंद्र हैं। लॉयन सफारी में जाने के लिए स्पेशल बस है।

जबकि, हिरन सफारी में बैटरी से चलने वाली फैरी के जरिए जाया जा सकता है। यह जू के अंदर ही उपलब्ध हैं। पिकनिक के लिए आए हैं तो यहां की झील के किनारे बैठकर घर के बने खाने का लुत्फ लीजिए।
विज्ञापन


वरना अंदर दो कैंटीन भी हैं। जू में वेटरिनरी स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च सेंटर और पशुओं के लिए अस्पताल व आईसीयू है। यहां आसपास से पकड़े गए जानवरों का भी इलाज किया जाता है। यहां रैप्टाइल हाउस बनाया गया है और गिद्धों का प्रजनन केंद्र भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें