फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता से ठगे थे 25 लाख, पुलिस ने दबोची आरोपी महिला

Sun, 18 Sep 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
girl arrested
विज्ञापन
बालीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस वामिका गब्बी के पिता व पंजाबी  के जाने माने  लेखक गोवर्धन गब्बी समेत आठ लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले विक्रम को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी ईओडब्लू पवन कुमार ने बताया कि मोहाली निवासी विक्रम ने बीपीओ खोलने के नाम पर पंजाबी लेखक गोवर्धन गब्बी व अन्य सात लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले की जांच उनके पास आई थी। कार्रवाई करते हुए विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोर्वधन गब्बी ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई थी कि 2014 में उनकी मुलाकात विक्रम से हुई थी। विक्रम ने गब्बी और उनके साथियों को बीपीओ कंपनी खोलने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ले लिऐ। उसने मोहाली में ऑफिस भी किराए पर लिया। कुछ महीने बाद पता चला कि विक्रम आफिस खाली कर जा रहा है।
विज्ञापन


जब उन्होंने विक्रम को पकड़ा तो उसने 25 लाख रुपये के चेक दे दिए। लेकिन जब चेक बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए। जिसके बाद आठों पीड़ितों ने मई 2015 में एसएसपी पब्लिक विंडो पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी। जून 2016 में सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में मामले की एफआईआर लिखी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें