फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्लासरूम से स्टार्टअप तक का सफर, विद्यार्थियों ने पेश किए नए विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज में विद्यार्थियों को नए विचारों और अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय आइडिया हैकाथॉन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के करीब 42 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने तकनीक, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक समस्याओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए विचार पेश किए। इनमें से 16 टीमों को दूसरे दिन के लिए चुना गया। दूसरे दिन मोहाली के उद्यमी पंचम कजला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को उपयोगी उत्पाद और स्टार्टअप में बदलने के तरीके बताए। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए रेलवे कोच और सुविधाएं तैयार करने के अपने अनुभव भी साझा किए। प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की काव्या ने पहला, एमसीएम की जिया ने दूसरा और प्रांजल सूद ने तीसरा पुरस्कार जीता। भवन विद्यालय के अनुज मिश्रा और तनीष्क कपूर को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें