663 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के सरकारी धन में कथित हेराफेरी के मामले में आरोपी नलिनी मलिक को झटका लगा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने 12 नवंबर को उनकी दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश भावना जैन की अदालत ने 30 पन्नों के आदेश में बैंक खातों, फर्जी एफडीआर, व्हाट्सएप चैट और संदिग्ध लेनदेन को गंभीर माना। सीबीआई के अनुसार, जांच में 3,39,89,59,409 रुपये के अनधिकृत लेनदेन सामने आए। इनमें 287.27 करोड़ रुपये वापस मिले, जबकि 77.91 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। नलिनी पर 50 लाख रुपये नकद लेने और घर में 45 लाख रुपये का इंटीरियर करवाने के भी आरोप हैं। मामले की जांच जारी है। संवाद