फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब से पूरे नाम से जानी जाएगी गुरु अंगद देव वैटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुड्डियां ने यूनिवर्सिटी के वीसी और विभाग के प्रमुख सचिव को जारी की हिदायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सभी अधिकारियों को हिदायत की है कि अधिकृत संचार और अन्य पत्र व्यवहार के दौरान गुरु अंगद देव वैटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना को हमेशा इसके पूरे नाम के साथ ही दर्ज किया जाए।
दूसरे सिख गुरु श्री गुरु अंगद देव जी के नाम पर स्थापित इस यूनिवर्सिटी के लिए संक्षिप्त नाम का प्रयोग करने के रुझान का सख्त नोटिस लेते हुए खुड्डियां ने इस संबंधी प्रमुख सचिव पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन के अलावा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रमुख सचिव विकास प्रताप और वाइस चांसलर डा. इन्द्रजीत सिंह से कहा कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और यह यकीनी बनाया जाए कि अब से कोई भी व्यक्ति लिखित या जुबानी तौर पर, अधिकृत संचार या अन्य पत्र व्यवहार के लिए गुरु अंगद देव वैटरेनरी और एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के संक्षिप्त नाम का प्रयोग नहीं करेगा। कैबिनेट मंत्री ने प्रमुख सचिव और वीसी से कहा कि इन निर्देशों की सख्ती से पालन को हर स्तर पर यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें