फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मार्च से कोविन 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कर लगवा सकेंगे टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के अगले चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र वालों के साथ ही 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर मरीजों को टीका लगाया जाएगा। भारत सरकार ने इस चरण के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार को घोषित कर दी है। इसके अंतर्गत तय मानक वाले लाभार्थी कोविन 2.0 (COWIN 2.0 ) पोर्टल पर जाकर 1 मार्च से अपना पंजीकरण खुद कर सकेंगे। इतना ही नहीं पंजीकरण वाले ही दिन वे टीका भी लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि कोविन एप पर पंजीकरण की सारी प्रक्रिया स्टेपवाइज उपलब्ध होगी। उसमें लाभार्थी अपने नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल (आयुष्मान भारत में पंजीकृत ), दिन और समय का चुनाव खुद कर सकेंगे। दिन की उपलब्धता न होने पर उन्हें अगले दिन की बुकिंग मिलेगी। एप पर सारे मानकों के अनुसार जानकारी भरने के बाद लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टीकाकरण से जुड़ा संदेश आएगा। डॉक्टर कंग ने बताया कि जो भी लाभार्थी पंजीकरण करने में असमर्थ हों, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में आकर हेल्प डेस्क की मदद से अपना पंजीकरण करवा सकता है।
गलत सूचना पर होगी कार्रवाई
डॉक्टर कंग ने बताया कि 45 साल के ऊपर वाले गंभीर मरीजों को भी टीका लगाया जाएगा। लेकिन ऐसे लाभार्थियों को पंजीकरण के दौरान पोर्टल पर अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी डॉक्टर की दवा पर्ची के साथ अपलोड करनी होगी। उसमें दी गई कोई भी सूचना गलत साबित होने पर लाभार्थी के साथ ही संबंधित डॉक्टर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर ने पकड़ी रफ्तार
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पहले चरण में शामिल लाभार्थियों में फ्रंटलाइन वर्करों ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को लक्ष्य में शामिल 3098 फ्रंटलाइन वर्करों में से 1542 ने टीका लगवाया, जबकि हेल्थ केयर वर्कर के 3889 के लक्ष्य में से 598 का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें