फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलांद के चंडीगढ़ दौरे के कारण साइक्लिंग प्रोग्राम रद्द

Tue, 19 Jan 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के चंडीगढ़ दौरे के कारण सुखना के पीछे 24 जनवरी को होने वाली साइक्लिंग प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने कुछ दिन पहले ही पूरे वर्ष का साइक्लिंग एक्टीविटीज का कैलेंडर जारी किया था।
विज्ञापन


कैलेंडर के हिसाब से पहली साइक्लिंग 24 जनवरी को तय हुई थी। लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति के आने से इसे रद्द कर दिया गया है।

अब इसका आयोजन 13 फरवरी को होगा। डिपार्टमेंट के डायरेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि यह कैलेंडर पहले जारी किया गया है। बाद में राष्ट्रपति का प्रोग्राम बना। उस दिन सभी लोग काफी व्यस्त होंगे। इसी कारण इसे रद्द किया है।

यहां होनी थी साइक्लिंग
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने सुखना लेक के पीछे एक साइक्लिंग ट्रैक तैयार किया है। इसकी लंबाई करीब ढाई किलोमीटर है। आना-जाना कुल पांच किलोमीटर होगा। ट्रैक के दोनों तरफ घना जंगल है। डिपार्टमेंट की प्लानिंग है कि जब लोग साइक्लिंग का आनंद उठाएं तो उन्हें साथ-साथ जंगल का अनुभव भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लोगों को माइग्रेटरी बर्ड्स भी दिखाए जाएंगे। यहां पहले भी साइक्लिंग हो चुकी है। लेकिन अब हर महीने यह कार्यक्रम होगा।

इस वर्ष कब-कब होनी थी साइक्लिंग
महीना--------दिनांक
जनवरी---------24 (रद्द हो चुकी है)
फरवरी----------13
मार्च------------12
अप्रैल-----------3
मई-------------7
जून------------12
अक्तूबर---------09
नवंबर----------12
दिसंबर---------11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें