फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी होटल ताज पहुंचे

Sun, 24 Jan 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी होटल ताज में पहुंच गए हैं। यहां वे बिजनेस समिट में हिस्सा देंगे।
विज्ञापन


04:10pm
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी सेक्टर 10 स्थित म्यूजियम से निकल गए हैं। अब दोनों होटल ताज की ओर रवाना हुए हैं, जहां बिजनेस समिट में हिस्सा देंगे।

03:45 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी कैपिटल कांप्लेक्स में एक ही गाड़ी से आए थे। विधानसभा के बाहर दोनों गले मिले और अब म्यूजियम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


03:20 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी कैपिटल कांप्लेक्स पहुंच चुके हैं। यहां उनके स्वागत के लिए गर्वर सोलंकी समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद रॉक गार्डन में पहुंच चुके हैं। वे यहां पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। रॉक गार्डन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

02:35pm: प्रधानमंत्री मोदी रॉक गार्डन में पहुंचने वाले हैं। वे यहां पर फ्रेंच प्रेसीडेंट ओलांद से मिलेंगे। इसे लेकर रॉक गार्डन में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सड़क पर सन्नाटा है।

02:25pm: प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से रॉक गार्डन की ओर निकले। वहां वे फ्रांस राष्ट्रपति से मिलेंगे। उधर, रॉक गार्डन में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

02:20 pm: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। गौर हो कि पीएम का चंडीगढ़ में पांच महीने में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले सितंबर 2015 में प्रधानमंत्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन और सेक्टर-63 की हाउसिंग सोसायटी का लोकार्पण करने आए थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चंडीगढ़ के होटल ताज में पहुंच चुके हैं। ताज में ढोल बजाकर उनका स्वागत हुआ।

50 साल बाद फ्रांस के कोई राष्ट्रपति चंडीगढ़ आए हैं। वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ्ा चंडीगढ़ की सैर करेंगे। राष्ट्रपति ओलांद के साथ फ्रांस के छह मंत्री, 25 बड़ी कंपनियों केसीईओ और एक प्रतिनिधिमंडल भी साथ्ा आया हुआ है। पहली बार चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े कार्यक्रम में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा होने जा रही है। चंडीगढ़ और पुडुचेरी को स्मार्ट सिटी बनाने का एमओयू साइन होगा।

पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद इसके पश्चात करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद नेकचंद निर्मित रॉक गार्डन में दोनों नेता मिलेंगे। फिर रॉक गार्डन और म्यूजियम साथ साथ देखेंगे। इन दोनों जगह दोनों नेता करीब 30 मिनट व्यतीत करेंगे। ली कार्बूजिए की क्रिएशन कैपिटल कांप्लेक्स राष्ट्रपति ओलांद अकेले देखने जाएंगे।

दौरे का मुख्य कार्यक्रम होटल ताज में होगा। ताज में सबसे पहले सीईओ फोरम होगी। जिसमें दोनों देशों के सीईओ आपसी निवेश और व्यापार पर मंथन करेंगे। इसके बाद बिजनेस समिट होगी।

शहर का दौरा समाप्त करने के बाद दोनों नेता बिजनेस समिट को ज्वाइन करेंगे। यहीं पर राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य संबोधन होगा।

ओलांद का स्वागत करने ये लोग जाएंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का विमान दोपहर करीब 1 बजे एयरफोर्स एयरपोर्ट पर उतरेगा। यह सीधे फ्रांस से यहां पहुंचेगा। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव, मेयर अरुण सूद और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल राष्ट्रपति ओलांद को एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे। एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय लोकरंग की झलक बिखेरने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

मोदी का स्वागत करने ये लोग जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ के सीनियर नेताओं के अलावा हरियाणा की पूरी कैबिनेट, पंजाब सरकार में भाजपा के चार मंत्री और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी मौजूद रहेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी चंडीगढ़ भाजपा को दी गई है। चंडीगढ़ से छह नेता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

सांसद किरण खेर, मेयर अरुण सूद, अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, रघुवीर लाल अरोड़ा, चंद्रशेखर और प्रेम कौशिक एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे, जबकि हरियाणा के सभी कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा और पंचकूला के जिला अध्यक्ष स्वागत करने आएंगे। वहीं पंजाब से मंत्रियों सहित कुल छह नेता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मालूम हो कि उक्त सभी नेताओं और वीआईपी की सूची पीएमओ भेजी गई थी, जिस पर मंजूरी दे दी गई है।

चंडीगढ़ और पुडुचेरी को स्मार्ट सिटी बनाएगा फ्रांस
चंडीगढ़ और पुडुचेरी को एजेंसी फ्रेंकेस डी डेवलपमेंट (एएफडी) स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करेगी। एएफडी फ्रांस सरकार की ही एक इकाई है। शनिवार को एएफडी के प्रतिनिधियों और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच यूटी गेस्ट हाउस में एमओयू साइन करने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। चंडीगढ़ की ओर से एडवाइजर विजय कुमार देव और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल इस मीटिंग में मौजूद रहे।

हालांकि एमओयू के दस्तावेज रविवार को राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष एक दूसरे को सौंपे जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पुडुचेरी की फ्रेंच कॉलोनी और चंडीगढ़ से ली कार्बूजिए के कनेक्शन की वजह से फ्रांस ने खुद इन दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने में रुचि ली है। एएफडी फ्रांस की विदेशी परियोजनाओं को विकसित करने में बजट मुहैया कराती है।

मिनट टू मिनट शेड्यूल
1 बजे------------राष्ट्रपति ओलांद एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे।
1.15 बजे----------होटल ताज पहुंचेंगे।
2 बजे-------------ताज से कैपिटल कांप्लेक्स देखने निकलेंगे।
2.15 बजे----------कैपिटल कांप्लेक्स पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ओलांद ली कार्बूजिए के वर्क को देखेंगे। किसी बिल्डिंग में जाना नहीं होगा। लेकिन बाहर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और विधानसभा, सचिवालय को देखेंगे। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट भी पास जाकर देखेंगे। कांप्लेक्स में दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज लहराए जाएंगे। राष्ट्रपति ओलांद को अंग्रेजी और फ्रेंच में टू द प्वाइंट जानकारी दी जाएगी।
2.30 बजे-----------रॉकगार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मिलेंगे। करीब 15 मिनट तक नेकचंद का वर्क साथ देखेंगे। रॉक गार्डन के गेट नंबर-3 से रॉक गार्डन में प्रवेश करने के बाद मेन गेट से वीवीआईपी बाहर आएंगे।
2.50 बजे-----------रॉक गार्डन से म्यूजियम के लिए निकलेंगे।
3 बजे--------------वीवीआईपी काफिला सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी पहुंचेगा। सदियों पहले खुदाई से निकले आदि मानव के अवशेष वीवीआईपी को दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

3.15 बजे----------राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ का दौरा करने के बाद होटल ताज पहुंचेंगे। ताज में सीईओ फोरम तब तक समाप्त हो चुकी होगी। तीन बजे शुरू हुई बिजनेस समिट में दोनों वीवीआईपी पहुंचेंगे। ताज का कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। यहीं पर फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें