फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों के संरक्षण का संदेश लेकर फ्रेंच पेंटर पहुंचे चंडीगढ़

Sun, 31 Jan 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस क्लाइमेट समिट-2015 और कान फिल्म फेस्टिवल में पेटिंग के जरिए शानदार पोस्टर्स बनाने वाले फ्रांस केपेंटर माइकल ग्रैंगर शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल में थे। पहाड़ों के संरक्षण के लिए के शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें माइकल ग्रैंगर के साथ-साथ शहर के अन्य कलाकारों ने भी भाग लिया। उसमें कलाकारों के साथ बड़ों और बच्चों ने लाइव पेंटिंग बनाई। इसके साथ ही लोकल आर्टिस्ट लाइव  म्यूजिक पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण सूद ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सबसे कम उम्र में यूरोप के पहाड़ों पर चढ़ने का रिकॉर्ड कायम करने वाली जपनीत कौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिमालय को सुरक्षित रखना ही संदेश
कार्यक्रम के आयोजकों केअनुसार जिस तरह कवि अपनी कविता के माध्यम से संदेश देता है, उसी प्रकार पेंटर भी अपनी पेंटिग्स के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि हमें हिमालय को सुरक्षित रखना  है।
विज्ञापन


ग्लोब बनाकर बताया कि हम सब एक दूसरे से जुड़े हैं
माइकल ग्रैंगर को फ्रांस का एमएफ हुसैन कहा जाता है। बातचीत केदौरान माइकल ने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनकी टीचर ने उन्हें ग्लोब के बारे में बताया। जिसे देखते देखते वह बड़े हुए और कई देशों को घूमने केबाद शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे।

इस दौरान माइकल ने खुद पेंटिंग के जरिए ग्लोब बनाया जो कि चारों ओर से चिन्हों से जुड़ा है। जिसके बारे में उन्होंने बताया कि मैंने ग्लोब बनाया है जो चारो ओर से चिन्हों से घिरा है और इंसान से जुड़ा है। इसका मतलब है कि ग्लोब सब को एक-दूसरे से जोड़ता है।
विज्ञापन


कलाकारों का बढ़ाया हौसला
प्लाजा में हुए इस कार्यक्रम में आए कलाकारों ने विभिन्न थीम पर पेटिंग्स बनाई। माइकल ग्रैंगर ने कलाकारों की पेटिंग की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें