योग सभा के महासचिव पीके खुराना ने घोषणा की कि आगामी 12 जून से 15 जून के बीच सेक्टर-30 स्थित योग दिव्य मंदिर में प्रतिदिन सुबह छह बजे से आठ बजे व शाम पांच बजे से सात बजे तक मुफ्त योग कैंप लगाया जाएगा।
इसमें प्रसिद्ध प्रधान योगाचार्यदेव योगीराज स्वामी लालजी महाराज रोगियों को रोग से मुक्ति के लिए व्यक्तिगत रूप से योग आसनों और क्रियाओं की जानकारी देंगे।
दिन के समय स्वामी जी रोगियों से व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर उनके रोग का निदान करेंगे। चंडीगढ़ योग सभा समेत देश की 25 राज्य स्तरीय योग सभाओं के प्रधान योगाचार्य देव, योगीराज स्वामी लालजी महाराज पिछले चार दशकों से विश्व भर में योग का प्रचार-प्रसार करते आए हैं।