फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः अब कालका से शिमला तक फ्री यूज करें वाईफाई, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Fri, 11 Jan 2019 01:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/कालका
विज्ञापन
Mobile user
विज्ञापन
कालका शिमला वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक के 18 रेलवे स्टेशनों पर अब फ्री में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इंडियन रेलवे ने इसके लिए खास इंतजाम किया है। कालका शिमला वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक पर एक ओर जहां नार्दर्न रेलवे ने उत्तर भारत सहित विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए विस्ताडोम और रेल मोटर कार जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कोच तैयार किया है, वहीं कालका से शिमला के बीच आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों को फ्री वाईफाई जोन में बदल दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पहले रेल टेल कारपोरेशन ने कालका, सोलन व शिमला के रेलवे स्टेशनों पर पर्यटकों के लिए वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई थी, अब उन्हें बढ़ाकर बाकी बचे 15 रेलवे स्टेशनों (बरोग, धरमपुर हिमाचल, गुम्मन, कोटि कुमार हट्टी गग्शई, सोनवारा, टकसाल, कंडाघाट, सलोगरा, नोह, कैथलीघाट, शोघी, तारा देवी, जुटाग, समथील) को भी वाईफाई जोन में बदला गया है। ये जानकारी रेल टेल की सीनियर मैनेजर और पीआर सुचारिता प्रधान ने दी।
Trending Videos
विज्ञापन

कैसे करें वाईफाई का इस्तेमाल

- पहले अपने फोन में वाई-फाई सेटिंग को खोलना होगा। उसके बाद मौजूदा नेटवर्क को सर्च करना होगा।          
- सर्च के दौरान आपको रेलवे नेटवर्क मिलेगा। इसको सलेक्ट करना है       
- वाई-फाई नेटवर्क को सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने मोबाइल फोन पर रेलवे वायर.को.इन वेबपेज खोलना है।       
- वेबपेज खुलने के बाद यहां अपना मोबाइल नंबर एंटर कीजिए, जैसे हीं एंटर करेंगे आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा।        
- इस ओटीपी के माध्यम से आप रेलवेवायर नेटवर्क वाई-फाई से खुद को जोड़ सकेंगे। इसके बाद आप बड़ी आसानी से फ्ररी वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें