फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से मिलेगा मुफ्त गेहूं और दाल, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच महीने का राशन बांटेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मिलने वाला राशन शहरवासियों को शुक्रवार से मिलना शुरू हो जाएगा। शहर के 64 हजार परिवारों को यह राशन दिया जाएगा। इसके अलावा इस बार शहर के उन 6000 परिवारों को भी राशन मिलेगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और न ही उनके खाते में सब्सिडी आती है।
विज्ञापन

योजना के तहत हर परिवार को पांच माह के लिए प्रति व्यक्ति 25 किलो गेहूं और प्रति परिवार 5 किलो दाल मुफ्त में मिलेगी। प्रशासन के फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने राशन के वितरण के लिए प्राइवेट एजेंसी को ठेका दिया है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पीएमजीकेएवाई के तहत मिलने वाले राशन को बांटने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। अगस्त के पहले हफ्ते में टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया गया था। योजना के तहत जुलाई से लेकर नवंबर तक कार्ड होल्डरों को यह राशन बांटना है, जिसकी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू की जाएगी और अगले पांच माह के लिए यह राशन दिया जाएगा। वहीं, बीते दिनों एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा था कि इस बार प्रशासन शहर के उन 6000 लोगों को भी राशन मुहैया कराएगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। गौरतलब है कि ऐसे लोगों को राशन देने की केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने शहर में सर्वे कराया था जिसके बाद 6000 लोग ऐसे पाये गए, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, लेकिन वह भी काफी जरूरतमंद हैं।
एजेंसी बांटेगी राशन, प्रशासन की तरफ से मिलेगा सुरक्षाकर्मी
प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि एजेंसी सभी लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचा रही है। इसके अलावा उन्हें एक मोबाइल एप्लीकेशन भी दिया जाएगा, जिसमें रिकॉर्ड मेंटेन करना होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि राशन वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग और भारत सरकार की तरफ से जारी निदेर्शों का पालना करना होगा। इसके अलावा रोजाना की रिपोर्ट तैयार की जाएगी और अधिकारियों का रूटीन प्लान भी बनाया जाएगा। प्रत्येक टीम के साथ सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित होगा ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। इसके साथ ही कहा है कि अगर वितरण प्रक्रिया में किसी तरह की कोई लापरवाही या शिकायत सामने आती है तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें