फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग पूछते हैं- सांसद मैडम सीसीटीवी कैमरे तो आपने लगा दिए, पर खराब नहीं हो रहे ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के लोग सांसद से पूछ रहे हैं- मैडम जी आपने गलियों में सीसीटीवी कैमरे तो लगवा दिए, लेकिन इनमें से आधे से ज्यादा खराब होकर बंद हो गए हैं। अब इन कैमरों को कोई ठीक करने की जोहमत तक नहीं उठा रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले एक साल से कैमरे खराब पड़े हैं और अपराधियोंमें पुलिस और कानून का डर नाममात्र का ही रह गया है ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन अरविंद दुबे और भाजपा नेता शशांक भट्ट ने बताया कि 2017 में प्रशासन ने सांसद फंड से 97 कैमरे तो लगा दिए थे, परंतु इनके रखरखाव और देखरेख की जिम्मेदारी किसकी है, यह गहन अध्ययन का विषय है। इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेसी नेता खलील अहमद कुरेशी ने कहा कि आधे से ज्यादा कैमरे खराब हैं। कुछ ही कैमरे है जो पुलिस का साथ दे रहे हैं। ईडब्ल्यूएस के प्रधान हेमराज और राजेश जयसवाल ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है । वहीं, कांग्रेसी नेता जलील अहमद कुरैशी का कहना है कि नगर निगम को इन्हें जल्द ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें