फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब के सरकारी कर्मियों के लिए बुरी खबर

Wed, 03 Jun 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में हरियाणा और पंजाब के कर्मियों का फ्री ट्रीटमेंट बंद कर दिया गया है। अब कर्मियों को इलाज के दौरान ही रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हरियाणा और पंजाब की ओर से चंडीगढ़ को बकाया न देने पर लिया है। हरियाणा और पंजाब का करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये बकाया है। इस बारे में एक जून को चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने दोनों राज्यों को लेटर लिखा है।

29 मार्च साल 1967 में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सेक्टर-16 जनरल अस्पताल के मेंटीनेंस का आधा खर्च चंडीगढ़ को और आधा खर्च हरियाणा और पंजाब को उठाना देना था। आधे खर्च में पंजाब और चंडीगढ़ को 60 से 40 प्रतिशत मेंटीनेंस खर्च देना तय हुआ था।
विज्ञापन


इसमें पंजाब का करीब 280 करोड़ और हरियाणा का 180 करोड़ रुपये बकाया था। दोनों ही राज्यों के मरीजों का यहां पर फ्री इलाज होता था। लेकिन सरकारों ने इसका मेंटीनेंस खर्च नहीं दिया।

इस बारे में चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग नेएक जून से हरियाणा व पंजाब के कर्मियों का फ्री ट्रीटमेंट बंद करने का फैसला लिया है। अब उन्हें इलाज के लिए रुपये जमा कराने होंगे। कर्मचारी अदायगी का भुगतान अपने राज्यों की सरकारों से करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें