फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व होमगार्ड जवानों को रोडवेज का बड़ा तोहफा, इन बसों में फ्री करेंगे सफर

Tue, 22 May 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीटीयू बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल, इंस्पेक्टर और होमगार्ड के जवानों को रोडवेज ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है कि ये लोग अब बसों में फ्री सफर करेंगे। चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने यह निर्देश जारी किया है। निर्देश के मुताबिक अब पुलिस और होमगार्ड के जवानों को सीटीयू बसों में यात्रा के दौरान किसी तरह का किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीटीयू की ओर से कुछ समय पहले किराए में की गई बढ़ोतरी के दौरान पुलिस के लिए मासिक किराया 200 रुपये कर दिया गया था, जो उनके तनख्वाह से काट लिया जाता था। तनख्वाह से अनिवार्य रूप से कटने वाले 200 रुपये का पुलिस वालों ने विरोध किया था और चिट्ठी लिखकर यह बात कही थी कि ज्यादातर पुलिसवालों के पास उनके अपने वाहन हैं, जिस कारण वह बसों में यात्रा नहीं करते हैं, ऐसे में उनके तनख्वाह से 200 रुपये की कटौती बंद कर दी जाए।

इसके बाद तनख्वाह से यह कटौती रोककर सीटीयू बसों में पुलिसकर्मियों की मुफ्त यात्रा को खत्म कर दिया गया था। लेकिन अब चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ में भी पंजाब रूल लागू करते हुए पुलिस और होमगार्डों के सीटीयू बसों में सफर को मुफ्त कर दिया गया है। चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मुफ्त सफर का आर्डर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग और चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया गया है, जो 22 मई से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें