गुरु शिष्य परंपरा के तहत शहर की महिलाओं को हैंडी क्राफ्ट आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। भारत सरकार ने हैंडी क्राफ्ट आर्ट को बढावा देने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की है।
इस स्कीम के तहत 15 महिलाओं को नि शुल्क दो माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनर मीरा ठाकुर ने बताया कि ट्रेनिंग के साथ साथ महिलाओं को मेहनताना रोजाना 100 रुपये दिए जाएंगे। ट्रेनिंग की शुरुआत 15 जनवरी से सुबह रामदरबार फेस टू के मकान नंबर 1134 से होगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पहली बार जरूरतमंद महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। सिक्की घास से हैंडी क्राफ्ट आर्ट के जरिए महिलाएं विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तैयार करेंगी। मीरा ठाकुर के मुताबिक इस कला को सही तरीके से सीखने के लिए कम से कम छह माह की ट्रेनिंग की जरूरत है।
फिलहाल इसे सरकार ने दो माह के लिए शुरू किया है। उनका कहना है कि दो माह समय और बढ़ाने का सरकार से आग्रह करेंगी ताकि महिलाओं को सही तरीके से इस कला में पारंगत बना सकें।