फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पहली से 12वीं तक के बच्चों के लिए मुफ्त बस योजना लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर दी है। अप्रैल माह से शुरू हुए शिक्षा सत्र के दौरान ही सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत बस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। शिक्षा निदेशालय की तरफ से बुधवार को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए पत्र के अनुसार निशुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ लेने वाले छात्र/छात्राओं का दूरी सहित डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जो विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनका डाटा दूरी के साथ, वाहनों की सूची, रूट मैप अपलोड किया जाएगा। हरियाणा सरकार की योजना है कि एक मई से प्रदेश के विद्यार्थियों को मुफ्त परिवहन योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 16 जनवरी को विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी। यह योजना हर जिले के एक खंड में लागू होनी थी। बाद में इसे पूरे जिले में लागू करना था। इसके तहत कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को परिवहन व्यवस्था दी जानी थी। 50 से अधिक छात्र होने पर दूरदराज के स्कूलों में जाने वाले छात्रों को मुफ्त बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिन गांवों में विद्यार्थियों की संख्या पांच से दस है, वहां शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें