फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल ने शुरू की फ्री एंबुलेंस लंगर सेवा

Tue, 11 Feb 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ अकाली दल द्वारा फेज-2 की मार्केट में दूध का लंगर लगाया गया। यूथ अकाली दल के उपप्रधान राजा मोहाली की अगुवाई में लंगर चला। जिसमें डीसी टीपीएस सिद्धू विशेष तौर पर पहुंचे और लंगर में सेवा की।
विज्ञापन


डीसी सिद्धू द्वारा इस मौके पर पारस मेडिकल स्टोर और यूथ अकाली के सहयोग से शुरू की गई 24 घंटे के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना भी किया। उन्होंने इस पर मौके यूथ अकाली दल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए संगत को लंगर की बधाई दी।

इस मौके पर अकाली दल के जत्थेबंदक सचिव अमरीक सिंह मोहाली, थाना फेज-1 प्रभारी राजीव कुमार, विकास मंच मोहाली के प्रधान विनीत वर्मा, समाजसेवी मनीष बंसल, डॉ. ललित गुप्ता, पृतपाल सिंह, मनजीत धीमान, दविंदर सिंह, राघव गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नवजोत सैनी, पारस गुप्ता, अमरजीत सिंह, हरप्रीत कंग, गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें