फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाज नहीं आ रहे जालसाज... अब दो लोगों से ठग लिए 72 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठगों ने दो लोगों के साथ करीब 72 लाख रुपये की ठगी की है। पहले मामले में दोस्त का बेटा बताकर ठग ने 16 लाख रुपये और दूसरे मामले में स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 56 लाख ठग लिए। दोनों ही मामलों में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में शिकायतकर्ता हरचरण सिंह संधू ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास इस नंबर (647)494-1272) से व्हाट्सएप पर कॉल आया। बातचीत करने वाले युवक ने कहा कि वह उसके डॉक्टर दोस्त का बेटा शिवा बोल रहा है। ठग ने उन्हें कहा कि वह बड़ी मुसीबीत में फंस गया है जिसके लिए उसे पैसे की सख्त जरूरत है। लेकिन वह इस बात को अभी उसके माता-पिता के साथ सांझा न करें। इस तरह से ठग ने शिकायतकर्ता को अपनी बातों में फंसा लिया और उससे अलग-अलग खातों में करीब 16 लाख 1200 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। लेकिन बाद में पता चला कि यह ठगी की गई है। इसके तुरंत बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में ओम आदित्य कादयान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पास कुछ महीने पहले अज्ञात नंबर से फोन आया और उसे शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया गया। उसने बात करने वाले युगम भारद्वाज की बातों में फंसाकर करीब 56 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पैसे वापस निकालने के लिए कहा तो ठगों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें