फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी नौकरी लगवाने, विदेश भेजने और पीआर दिलाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में तीन ठगी के मामले सामने आए हैं। दो मामले सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के हैं। जालसाजों ने विदेश भेजने और पीआर के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। वहीं, तीसरा मामला सेक्टर-19 थाने में दर्ज हुआ जहां तीन युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। तीनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-1
करनाल के युवक से पीआर दिलवाने के नाम पर ठगी
ठगी का पहला मामला सेक्टर-17 थाने में दर्ज हुआ। कनाडा की पीआर दिलवाने के नाम पर करनाल के रहने वाले युवक को ठग लिए गया। पुलिस के दी शिकायत में करनाल के रहने वाले मनिंद्र सिंह विर्क ने बताया कि उससे सेक्टर-17 की राहुल एक्सप्लोर वर्ल्ड इमिग्रेशन ने पीआर के लिए एडवांस के तौर पर 1.30 लाख रुपए ठग लिए। उसने कहा कि उक्त कंपनी के मालिक ने रुपये लेने के बाद न तो पीआर लगवाई और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


केस-2
विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी
ठगी का दूसरा मामला भी सेक्टर-17 थाने में दर्ज हुआ है। बनूड़ के रहने वाले नरभैल सिंह से अमृतसर निवासी परमिंद्र सिंह समेत अन्य ने 40 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस के अनुसार बनूड़ के नरभैल सिंह ने बताया कि परमिंद्र सिंह व अन्य ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 40 लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही रकम लौटाई।
विज्ञापन



केस-3
तीन युवकों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख की ठगी
सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों से 9 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के रहने वाले सोनू, दीपक कुमार व प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि सरकारी नौकरी लगवाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये सेक्टर-21 के सरकारी स्कूल के परविन्द्र सिंह को कुल 9 लाख रुपये दिए थे, लेकिन रुपये लेने के बाद उसने किसी को भी जॉब नहीं लगवाई और न ही रुपये लौटाए। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें