फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉक्टर के आत्महत्या के प्रयास मामले में पीजीआई की कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर रेजिडेंट के आत्महत्या के प्रयास मामले की जांच कर रहे पैनल ने रिपोर्ट पीजीआई के निदेशक को सौंप दी है। इसकी पुष्टि उपनिदेशक प्रशासन कुमार गौरव धवन ने शनिवार को की। हालांकि, रिपोर्ट की बारीकियों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने आरोपी डॉक्टर को गलत ठहराया है। पीजीआई प्रशासन इस मामले में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। बता दें कि हेपेटोलॉजी विभाग के एक सीनियर रेजिडेंट ने मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने उसी विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर संस्थान में शामिल होने के बाद से उन्हें अपमानित करने और असहनीय माहौल बनाने का आरोप लगाया। डॉक्टर ने खुद को इंजेक्शन लगा लिया था, लेकिन उनके सहयोगियों ने समय रहते उसे बचा लिया। घटना सामने आने के बाद पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने मामले की जांच करने और 72 घंटों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए डीन एकेडमिक प्रो. नरेश के पांडा के नेतृत्व में एक पैनल का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें