फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वकील के खाते से शातिरों ने उड़ाए 69 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील अमित राव के खाते से शातिरों ने 69562 रुपये उड़ा दिए। हैरानी की बात है कि शातिरों ने बिना उनके मोबाइल पर फोन किए घटना को अंजाम दे डाला। कयास लगाया जा रहा है कि शातिरों ने यह रुपये कार्ड क्लोनिंग के जरिए निकाले हैं।
विज्ञापन

घटना बीते शनिवार रात करीब 11 बजे की है। मनीमाजरा निवासी अमित राव ने बताया कि बीती रात उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज खोलकर देखा तो उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। इसके थोड़ी देर बाद एक और मैसेज आया, तो 49562 रुपये कटे। एटीएम उनके पास था इसके बावजूद किसी ने खाते से रुपये उड़ा दिए। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर एटीएम को ब्लॉक करवाया। अमित ने बताया कि बीते 12 अगस्त को मनसा देवी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम से उन्होंने कुछ रुपये निकलवाए थे। इस दौरान उनके एटीएम को क्लोन कर लिया गया। कार्ड क्लोनिंग के जरिए उनके खाते से रुपये निकलवाए गए है। उन्होंने बताया कि उन्हें मैसेज से पता कि रुपये ग्वालियर से निकलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें