फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त के दो मामलों में 75 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-34 व 36 थाने में प्रॉपर्टी संबंधित दो मामलों में करीब 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। दोनों ही थानों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुपुल रामपाल निवासी सेक्टर-8 पंचकूला ने बताया कि उसकी मुलाकात नीरज भनोट निवासी ईसी-46/सी के साथ चंडीगढ़ में हुई थी। नीरज ने उसे कहा था कि मोहाली में प्रॉपर्टी से संबंधित उनका एक बड़ा प्रोजेक्ट जल्द ही लॉन्च होने वाला है। अगर वह उसमें निवेश करेगा तो उसे रिटर्न में अच्छा खासा फायदा हो जाएगा।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने भनोट की बातों में आकर नवंबर 2022 से जुलाई 2023 तक नौ किस्तों में उसे कुल 31 लाख रुपये दे दिए, जोकि उसे दिसंबर 2023 तक ब्याज सहित वापस मिलने थे। अक्तूबर 2023 तक जब उसे पैसे वापस नहीं किए गए तो शिकायतकर्ता उसके घर मिलने के लिए चंडीगढ़ गया। आरोपी नीरज भनोट ने उसे एक महीने में पैसे लौटाने का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने उनका फोन ही उठाना बंद कर दिया और पैसे भी नहीं दिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। कई बार उसे नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया लेकिन आरोपी जांच में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद अब सेक्टर-34 थाने में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-406, 420 के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में सरबजोत सिंह निवासी ओमेगा सिटी खरड़ पंजाब की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना में इंदरबीर सिंह और मनमोहन सिंह दोनों निवासी फेज-2, सेक्टर-54 मोहाली पंजाब ने प्रॉपर्टी के मामले में धोखाधड़ी करते हुए उससे 44 लाख तीन हजार रुपये और करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी ठग ली। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई। इसके आधार पर धारा-420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें