फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मॉरीशस का स्टूडेंट वीजा दिलाने के नाम पर 3.82 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मॉरीशस का स्टूडेंट वीजा दिलाने के नाम पर मल्टी स्टार ओवरसीज, इमीग्रेशन एजुकेशन कंपनी द्वारा दो लोगों को करीब 3.82 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। कंपनी द्वारा न तो वीजा लगवाया गया और न ही उन्हें पैसे वापस किए गए। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर सेक्टर-34 थाने में कंपनी संचालक विक्रम राठौर सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी एक्ट 406, 420, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, इस संबंध में जीरकपुर के नीरज उप्पल और पीर मुछल्ला के आष्टा सिटी निवासी शिव लाल चौटाला ने आरोप लगाया कि विक्रम राठौर और अन्य निवासी ने सेक्टर-34ए के एससीओ नंबर 158/159 स्थित मल्टी स्टार ओवरसीज इमीग्रेशन एजुकेशन ने उन्हें मॉरीशस का स्टूडेंट वीजा दिलवाने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने उसे अपना पासपोर्ट सहित अन्य सारे दस्तावेज भी सौंप दिए थे। साथ ही अलग-अलग किस्तों में आरोपी पक्ष को 3.82 लाख रुपये भी दिए गए लेकिन इन्होंने आज तक भी उनका वीजा नहीं लगवाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें